लाइव न्यूज़ :

आज भी नहीं मिली मोदी सरकार को राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, बन रहे हैं रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: September 11, 2018 18:54 IST

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधनों के भाव में 14-14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। 

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर: डॉलर के मुकाबले रुपये के टूटकर नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने से पेट्रोल और डीजल के दाम मंगलवार को नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। रुपये में कमजोरी से आयात महंगा हुआ है, जिससे ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। 

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों ईंधनों के भाव में 14-14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी है। 

दिल्ली में पेट्रोल अब 80.87 रुपये प्रति लीटर व मुंबई में यह 88.26 रुपये लीटर हो गया है। दिल्ली में डीजल 72.97 और मुंबई में 77.47 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। 

महानगरों में दिल्ली में ईंधन का दाम सबसे कम है क्योंकि यह कर की दरें कम हैं। वहीं मुंबई में ईंधन पर सबसे ऊंचा बिक्री कर या वैट लगता है। 

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि कोलकाता में यह 83.75 रुपये लीटर है। चेन्नई में डीजल 77.15 रुपये लीटर और कोलकाता में 75.82 रुपये लीटर है। 

पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार केंद्र या राज्य के कर तथा डीलर के कमीशन को अलग कर पेट्रोल का रिफाइनरी गेट पर दाम 40.45 रुपये लीटर पड़ता है। डीजल के मामले में यह 44.28 रुपये लीटर है। 

पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र द्वारा लिए जाने वाले उत्पाद शुल्क, पेट्रोल पंप डीलरों को दिए जाने वाले कमीशन तथा राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाले वैट को जोड़ने के बाद ऊंची बैठती हैं। 

पेट्रोल पर डीलर का कमीशन फिलहाल 3.34 रुपये लीटर तथा डीजल पर 2.52 रुपये लीटर है।  

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो