लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर हुई भारी बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में 22 सितंबर का रेट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2019 07:38 IST

राजधानी दिल्ली में रविवार (22 सितंबर) को पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 73.35 रुपये, कोलकाता में 76.05 रुपये, मुंबई में 79.02 रुपये और चेन्नई में 76.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Open in App

पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हमलों के कारण वैश्विक तेल बाजारों में उठा-पटक के कारण घरेलू बाजार में ईंधन के दाम चढ़ रहे हैं। इस वजह से भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठवें दिन बेतहाशा बढ़ोतरी हुई।

राजधानी दिल्ली में रविवार (22 सितंबर) को पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 73.35 रुपये, कोलकाता में 76.05 रुपये, मुंबई में 79.02 रुपये और चेन्नई में 76.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में आज डीजल 24 पैसे महंगा होकर 66.53 रुपये, कोलकाता में 68.94 रुपये, मुंबई में 69.79 रुपये और चेन्नई में 70.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

चारों महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे सस्ती है। इसकी वजह यहां पेट्रोल और डीजल पर वसूला जाने वाला सबसे कम टैक्स है।

इससे पहले राजधानी दिल्ली में शनिवार (21 सितंबर) को पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 73.06 रुपये, कोलकाता में 75.77 रुपये, मुंबई में 78.73 रुपये और चेन्नई में 75.93 रुपये प्रति लीटर बिका।

वहीं, दिल्ली में शनिवार को डीजल 28 पैसे महंगा होकर 66.29 रुपये, कोलकाता में 68.70 रुपये, मुंबई में 69.54 रुपये और चेन्नई में 70.07 रुपये प्रति लीटर बिका।

भारत के अन्य शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी