Petrol-Diesel price: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, जाने क्या है आज का रेट
By विनीत कुमार | Published: October 1, 2019 07:29 AM2019-10-01T07:29:00+5:302019-10-01T07:29:00+5:30
Petrol Diesel price: दिल्ली में डीजल 67.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल के दाम में भी दिल्ली में 8 पैसे की वृद्धि है। चेन्नई में डीजल का रेट आज 71.19 रुपये प्रति लीटर है।
भारत में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली वृद्धि हुई है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में जहां पेट्रोल के दाम 8 पैसे बढ़े हैं वही, कोलकाता में 7 पैसे की वृद्धि है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 74.42 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। इससे पहले सोमवार (30 सितंबर) को यह 74.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था।
चेन्नई में पेट्रोल के दाम आज 77.36 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में 80.08 रुपये और कोलकाता में 77.10 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल आज बिक रहा है। डीजल के दाम में भी मामूली वृद्धि हुई है।
दिल्ली में डीजल 67.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले सोमवार को इसका रेट 67.24 रुपये प्रति लीटर था। चेन्नई में यह 71.19 रुपये प्रति लीटर है। यहां 10 पैसे की वृद्धि है। कोलकाता में डीजल के दाम 69.75 रुपये प्रति लीटर हैं। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 70.55 रुपये प्रति लीटर की दर से डीजल बिक रहा है। मुंबई में डीजल के दाम में 9 पैसे की वृद्धि है।
बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।