दिल्ली में पेट्रोल के रेट में पांचवें दिन भी कोई बदलाव नहीं, जानिए आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 22, 2019 07:53 AM2019-07-22T07:53:34+5:302019-07-22T07:53:34+5:30
कोलकाता में 18 जुलाई से पेट्रोल का यही रेट है। मुंबई में भी पांच दिनों से पेट्रोल के दाम में कोई उतार-चढ़ाव नहीं है और यह 78.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 76.19 रुपये प्रति लीटर है।
दिल्ली में पेट्रोल के दाम में आज कोई अंतर नहीं आया है। यह आज भी कल के 73.35 रुपये प्रति लीटर की दर बिक रहा है। डीजल भी दिल्ली में आज 66.24 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली में डीजल का यही रेट था। कोलकाता में आज पेट्रोल का रेट 75.77 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 18 जुलाई से पेट्रोल का यही रेट है। मुंबई में भी पांच दिनों से पेट्रोल के दाम में कोई उतार-चढ़ाव नहीं है और यह 78.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 76.19 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल का रेट 68.31 रुपये, मुंबई में 69.43 और चेन्नई में 69.97 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल-डीजल के ये रेट सभी शहरों में 22 जुलाई की सुबह 6 बजे से लागू होंगे।
शहर | पेट्रोल (प्रति लीटर) | डीजल |
गुड़गांव | 73.01 रुपये | 65.34 रुपये |
पटना | 77.16 रुपये | 69.23 रुपये |
जयपुर | 77.24 रुपये | 71.32 रुपये |
नोएडा | 70.45 रुपये | 69.91 रुपये |
लखनऊ | 72.40 रुपये | 65.14 रुपये |
चंडीगढ़ | 69.30 रुपये | 63.04 रुपये |
भोपाल | 78.49 रुपये | 69.56 रुपये |