लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: अनलॉक-1 में पेट्रोल-डीजल की मांग में आई तेजी के बावजूद दाम स्थिर, जानें आपके शहर में क्या है रेट

By स्वाति सिंह | Updated: June 3, 2020 06:30 IST

Petrol-Diesel Price: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है। यहां जानें 3 जून का रेट...

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और मिजोरम सरकार ने तेल पर वैट बढ़ा है दिल्ली में पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण सरकार राजस्व की कमी से जूझ रही राज्यों ने वैट बढ़ाने का फैसला लिया। ऐसे में महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और मिजोरम सरकार ने तेल पर वैट बढ़ा दिया है, जिसके बाद यहां दाम में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बदली है।

बुधवार (3 जून) को मिजोरम में डीजल की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 69.87 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 78.32 रुपये है। वहीं, डीजल का भाव 68.21 रुपये है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल की कीमत में 75.87 रुपये और डीजल का भाव 67.15 रुपये है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी डीजल और पेट्रोल पर वैट बढ़ाया है। इससे पहले दिल्ली, चेन्नई, नागालैंड, असम और मेघालय सरकार भी यह कदम उठा चुकी है। 

दिल्ली में पेट्रोल 71.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में 73.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में इसकी कीमत 75.54 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की बात करें तो यहां भी कीमत नहीं बदले हैं। दिल्ली में आज डीजल 69.39 रुपये/लीटर है। कोलकाता में भी डीजल के रेट में कोई उछाल नहीं है। यहां डीजल 65.62 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। चेन्नई में डीजल 68.22 रुपये/लीटर है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (3 जून, 2020)आगरा- 73.78 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 74.05 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 77.39 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.55 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 71.72 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (3 जून, 2020)आगरा- 63.69 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 63.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 67.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 65.96 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 67.73 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 62.03 रुपये/लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलमहाराष्ट्रदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो