लाइव न्यूज़ :

Petrol and Diesel Price: आज फिर बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 26 जून को किस दर से हो रही है बिक्री

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2020 06:42 IST

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।    

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पेट्रोल 80.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 80.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हो गया। आज (26 जून)  लगातार 20वें दिन ईंधन के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। सरकारी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य के संबंध में अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल 21 पैसे महंगा हुआ है। वहीं डीजल की कीमत में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

दिल्ली में पेट्रोल 80.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 80.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहन ईंधन के दाम अलग-अलग होते हैं। हालांकि, सिर्फ दिल्ली में ही डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक है। राज्य सरकार ने पिछले महीने इसपर बिक्रीकर या वैट में बड़ी वृद्धि की थी।  

जानिए क्यों बढ़ रही हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

सामान्य तौर पर कम कर की वजह से डीजल का दाम पेट्रोल से 18 से 20 रुपये प्रति लीटर कम रहता है। लेकिन हाल के वर्षों में डीजल पर कर बढ़ने की वजह से यह अंतर कम होता जा रहा है। दिल्ली सरकार ने पांच मई को डीजल पर वैट की दर 16.75 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दी थी। इसी तरह पेट्रोल पर कर की दर को 27 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया था। चूंकि यह शुल्क मूल्यानुसार लगता है ऐसे में प्रत्येक बार पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा कीमतों में वृद्धि से इसका वास्तविक प्रभाव बढ़ता जाता है। 

अबतक तेल कंपनियां इतने बढ़ा चुकी हैं दाम

उल्ल्लेखनीय है कि सात जून से पेट्रोलयम विपणन कंपनियों ने गुरुवार तक लगातार 20 दिन डीजल कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसी तरह पेट्रोल के दाम लगातार 19 दिन बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 82 दिन तक कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। 20 दिन में डीजल कीमतों में 10.80 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 19 दिन में पेट्रोल 8.42 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।

रोजाना सुबह छह बजे तय होती है ईंधन की कीमतें

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।     

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावपेट्रोलडीजलबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी