लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और महंगा, डीजल कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर पेट्रोल की कीमतों में शुक्रवार को 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी जिसके साथ देश में ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि का संभवत: यह सबसे लंबा दौर बन गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 103.54 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 109.54 रुपये प्रति लीटर हो गयी।

डीजल की कीमतें भी दिल्ली में 92.12 रुपये के रिकॉर्ड उच्चस्तर को छू गयीं और मुंबई में यह 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गयीं। मुंबई में इस समय इसकी कीमत 99.92 रुपये प्रति लीटर है।

स्थानीय करों के आधार पर कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं।

लगातार तीसरे दिन ईंधन की कीमतों में वृद्धि के साथ यह मूल्य वृद्धि का सबसे लंबा दौर है।

ओपेक प्लस (तेल उत्पादक देशों) द्वारा उत्पादन में वृद्धि को प्रति दिन चार लाख बैरल पर सीमित करने से अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गयी है जिसकी वजह से ईंधन की कीमतों में बड़े अनुपात में वृद्धि की जा रही है।

एक महीने पहले ब्रेंट की कीमत लगभग 72 डॉलर प्रति बैरल थी।

तेल का शुद्ध आयातक होने के नाते, भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार रखता है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों - इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने क्रमश: 24 सितंबर और 28 सितंबर से डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया जिसके साथ ही उससे पिछले कुछ समय से मूल्य वृद्धि पर लगी रोक समाप्त हो गयी।

तब से डीजल के दाम 3.50 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल के दाम 2.35 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर