लाइव न्यूज़ :

सर्वे में हुआ खुलासा: 40% कंपनियों ने माना, ब्याज दरें और बढ़ा सकता है रिजर्व बैंक

By भाषा | Updated: September 23, 2018 12:49 IST

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है। सीआईआई ने कंपनियों के भरोसा सूचकांक (बीसीआई) की त्रैमासिक रपट के 104वें संस्करण में यह आकलन पेश किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 23 सितंबर: देश की 40% से अधिक कंपनियों का मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरों में और वृद्धि कर सकता है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है। सीआईआई ने कंपनियों के भरोसा सूचकांक (बीसीआई) की त्रैमासिक रपट के 104वें संस्करण में यह आकलन पेश किया है।

सीआईआई के जुलाई-सितंबर 2018 अवधि के इस सर्वेक्षण में विभिन्न आकार और क्षेत्र की करीब 200 कंपनियां शामिल हैं। बीसीआई के आंकड़े दिखाते हैं कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनियों की ‘अच्छे दिनों के फिर से लौटने’ उम्मीद सामान्य स्तर से अधिक है। यह कारोबारी दृष्टिकोण और भविष्य में वृद्धि के प्रति बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

सीआईआई ने बयान में कहा कि पिछली दो द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों में 0.5% की वृद्धि की है। सर्वेक्षण के अनुसार 42% कंपनियों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक ब्याज दरों आगे और बढ़ा सकता है जबकि पिछले सर्वेक्षणों में कंपनियों ने ब्याज दरों में कटौती या परिवर्तन नहीं होने का अनुमान जताया था।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समीक्षा समिति चालू वित्त वर्ष के लिए अपनी चौथी द्विमासिक समीक्षा बैठक तीन अक्तूबर से शुरू करेगी और इसका निर्णय पांच अक्तूबर को होगा।

टॅग्स :आरबीआईबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!