लाइव न्यूज़ :

पी सी ज्वेलर को पहली तिमाही में 66 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त पीसी ज्वेलर को 30 जून, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 65.58 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। हालांकि कंपनी का घाटा कम हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 73.55 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि अप्रैल-जून 2021-22 में उसकी शुद्ध आय बढ़कर 261.74 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 87.02 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च एक साल पहले के 163.48 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 328.41 करोड़ रुपये हो गया।

पीसी ज्वेलर ने कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी के प्रदर्शन पर कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुए व्यवधानों के कारण प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

महामारी की दूसरी लहर घटने के बीच कंपनी ने कहा कि उसके स्टोरों ने अपना सामान्य कामकाज शुरू कर दिया है, लेकिन तीसरी लहर की आशंका के कारण उपभोक्ता अभी घबराए हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?