लाइव न्यूज़ :

पेटीएम के 18,300 करोड़ रु के आईपीओ को पूर्ण अभिदान मिला

By भाषा | Updated: November 10, 2021 15:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर पेटीएम के 18,300 करोड़ रुपये के आईपीओ को बुधवार को पूर्ण अभिदान मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने इसे हाथों हाथ लिया।

शेयर बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 4.83 करोड़ शेयरों के प्रस्ताव आकार के मुकाबले 5.24 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

शुरुआती दो दिन में आईपीओ को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह ना दिखाने वाले योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) ने इस हाथों हाथ लिया और अपने लिए आरक्षित शेयरों से 1.59 गुना ज्यादा के लिए अभिदान दिया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने क्यूआईबी के लिए आरक्षित 2.63 करोड़ शेयरों के मुकाबले 4.17 करोड़ शेयरों के लिए अभिदान दिया।

खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित 87 लाख शेयरों से 1.46 गुना ज्यादा के लिए अभिदान दिया।

वहीं गैर संस्थागत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित 1.31 करोड़ शेयरों में से केवल आठ प्रतिशत के लिए बोलियां दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर