लाइव न्यूज़ :

PAYTM के शेयर में गिरावट, 8.67 प्रतिशत की गिरावट के बाद 408.30 रुपये पर आया शेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2024 13:40 IST

One97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई..

Open in App
ठळक मुद्देPaytm के शेयर में लगातार दूसरे दिन गिरावटPaytm Share Price: गिरे पेटीएम के शेयर, आज का शेयर मार्केटशेयर बाजार टुडे लाइव, शेयर मार्केट न्यूज़, Paytm को लेकर बड़ी खबर

Paytm Share Price: पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 8.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 408.30 रुपये पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर में 8.20 प्रतिशत गिरकर 410 रुपये पर रहा। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में बृहस्पतिवार को 10 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

इससे पहले तीन सत्र की भारी गिरावट के बाद गत मंगलवार को शेयर में तेजी आई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम की इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का 31 जनवरी को निर्देश दिया था। आरबीआई की सख्ती के बाद तीन सत्रों (एक से पांच फरवरी के बीच) में इसके शेयर में 42 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इससे उसके बाजार मूल्यांकन में 20,471.25 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पीपीबीएल में 49 प्रतिशत (प्रत्यक्ष और इसकी अनुषंगी कंपनी के माध्यम से) हिस्सेदारी है।

 कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा था कि कोई प्रणालीगत चिंता नहीं है और पेटीएम पर कार्रवाई ‘‘अनुपालन की कमी’’ के कारण हुई है। ऐसी अटकले हैं कि आरबीआई के आदेश के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक की स्वतंत्र निदेशक मंजू अग्रवाल ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, अग्रवाल का इस्तीफा एक फरवरी से प्रभावी हुआ।

 

टॅग्स :पेटीएमPaytm Payments Services Ltd.शेयर बाजारसेंसेक्सSensexshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा