लाइव न्यूज़ :

निवेशकों को आईपीओ में निवेश करने में मदद करेगी पेटीएम मनी

By भाषा | Updated: November 30, 2020 12:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी पेटीएम की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी पेटीएम मनी अब निवेशकों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) में निवेश करने में मदद करेगी।

पेटीएम ने सोमवार को बयान मे कहा कि इस कदम का मकसद खुदरा निवेशकों को संपत्ति के सृजन के अवसरों में मदद करना है। इसके जरिये निवेशक आईपीओ के लिए आवेदन कर सकेंगे और तेजी से विस्तार करती कंपनियों की वृद्धि की कहानी का हिस्सा बन सकेंगे।

बयान में कहा गया है कि कंपनी ने खुदरा निवेशकों के लिए आईपीओ आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सुगम बना दिया है। आवेदकों के अनुभव को बेहतर करने के लिए वह इसमें लगातार और खूबियां जोड़ेगी।

कंपनी ने कहा कि पहले साल में उसका आईपीओ आवेदन के बाजार में 8 से 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य है।

पेटीएम मनी निवेशकों को सभी नए आईपीओ के लिए उनके बैंक खातों से जुड़े यूपीआई आईडी के जरिये तत्काल आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इससे आवेदन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। कंपनी अपने मंच पर एक ‘इंटरफेस’ भी उपलब्ध कराएगी, जिसके जरिये आईपीओ आवेदन में बदलाव किया जा सकेगा, उसे रद्द किया जा सकेगा या नए सिरे से आवेदन किया जा सकेगा।

पेटीएम मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वरुण श्रीधर ने कहा, ‘‘भारतीय स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र लगातार पूंजी बाजार में उतर रहा है। अब ज्यादा से ज्यादा कंपनियों सार्वजनिक सूचीबद्धता के जरिये निवेशकों से पैसा जुटाना चाहती हैं। इसके साथ ही निवेशक भी अब अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस वजह से कंपनी के समक्ष एक बड़ा अवसर है और वह नागरिकों तक इस प्रक्रिया की पहुंच को सुगम करना चाहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम