लाइव न्यूज़ :

पेटीएम ने 16,600 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए सेबी के पास मसौदा पत्र दायर किए

By भाषा | Updated: July 16, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जुलाई डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने अपने प्रस्तावित 16,600 करोड़ रुपये के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए नियामक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास मसौदा पत्र पेश किए हैं।

दस्तावेज के अनुसार, कंपनी की योजना नये शेयरों के माध्यम से 8,300 करोड़ रुपये और बिक्री के लिए प्रस्ताव के माध्यम से 8,300 करोड़ रुपये जुटाने की है।

दस्तावेज के अनुसार, बिक्री के प्रस्ताव में कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा और अलीबाबा समूह की कंपनियां पेटीएम में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगी।

इसमें कहा गया कि अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले निवेशकों में एंटफिन (नीदरलैंड) होल्डिंग बीवी, अलीबाबाडॉटकॉम सिंगापुर ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड, एलिवेशन कैपिटल वी एफआईआई होल्डिंग्स लिमिटेड, एलिवेशन कैपिटल वी लिमिटेड सहित अन्य शामिल हैं।

पेटीएम आईपीओ से मिलने वाली पूंजी का इस्तेमाल अपनी वृद्धि, व्यापार पहलों, अधिग्रहण, रणनीतिक साझेदारियों के निर्माण सहित अन्य के लिए करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर