लाइव न्यूज़ :

Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, देश में पहला निकाय, डिजिटल करेंसी शुरू, जानें क्या होगा असर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2023 17:57 IST

Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम के तरफ से मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में डिजिटल करेंसी ई रुपए का शुभारंभ किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देडिजिटल करेंसी शुरू की गई है। सभी अंचलों के पेमेंट काउंटर पर देखने को मिलेगी।डिजिटल पेमेंट की राह पर पटना नगर निगम बढ़ रहा है।

Patna Municipal Corporation: बिहार की राजधानी पटना नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में पहला ऐसा निकाय बन गया है, जहां डिजिटल करेंसी शुरू की गई है। यह सुविधा नगर निगम इलाके के सभी अंचलों के पेमेंट काउंटर पर देखने को मिलेगी।

पटना नगर निगम के तरफ से मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में डिजिटल करेंसी ई रुपए का शुभारंभ किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के तरफ से निर्मित इस डिजिटल करेंसी का उपयोग पटना नगर निगम के पूरे क्षेत्र में किया जाएगा। 

इस दौरान महापौर सीता साहु ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और हमारे लिये गर्व की बात है कि डिजिटल पेमेंट की राह पर पटना नगर निगम बढ़ रहा है। वहीं, इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के रिजनल हेड संजीव दयाल ने कहा कि यह एक बेहतर और सुरक्षित सिस्टम है, जहां पेमेंट करते ही तत्काल रूप से राशि क्रेडिट होती है।

पटना नगर निगम द्वारा पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया है, यह बेहतर रूप से परिणाम देगा। डिजिटल रूप से ट्रेंड होने पर आम नागरिकों को पहले से अधिक सुविधा मिलेगी। अब एक क्लिक में आसानी से पेमेंट किया जाएगा।

वर्तमान समय में पटना नगर निगम में ऑनलाइन भुगतान 30 प्रतिशत हो रहा है, इसके शुरू होने से यह लक्ष्य 90 से 95 प्रतिशत रखा गया है। बता दें कि भारत में पटना नगर निगम सीबीडीसी (सेन्ट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) इस्तेमाल करता है।

टॅग्स :डिजिटल इंडियाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम