लाइव न्यूज़ :

पतंजलि ने शुरू की 'हरिद्वार से हर द्वार तक' मुहिम, रामदेव ने किया अमेजन-फ्लिपकार्ट से करार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 29, 2018 07:35 IST

बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के अधिकारियों ने प्रेस वार्ता करके दी ये जानकारी।

Open in App

मंगलवार (16 जनवरी) को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने लोगों को बताया कि अब पतंजलि के प्रोडक्ट आपको ऑनलाइन भी मिलेंगे।  रामदेव इसके लिए प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों से करार किया है।उन्होंने इस मुहिम को 'हरिद्वार से हर द्वार तक' का स्लोगन दिया। अब कस्टमर पतंजलि के प्रॉडक्ट अमेजन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल, ग्रोफर्स और बिगबास्केट समेत अन्य बड़े ऑनलाइन पोर्टल से खरीद पाएंगें। इनके अलावा पतंजलि उत्पाद शॉपक्लूज व नेटमेड्स पर भी उपलब्ध हैं। 

बाबा रामदेव और कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के अधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने कहा कि अब पतंजलि नॉट फॉर प्रोफिट कंपनी बनने की तरफ बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन तंत्र स्थापित होने से आम लोग आसानी से अपनी पारंपरिक उत्पादों तक पहुंच सकेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दो साल के अंदर एक लाख करोड़ रुपए सालाना कैपिसिटी तैयार कर रहे हैं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आजकल लोग ऑनलाइन शॉपिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए ये अच्छा ऑप्शन होगा।पतंजलि हर दिन 10 लाख से भी ज्यादा ऑर्डर प्रोसेस करने की क्षमता रखती है। 

पतंजलि की ई-कॉमर्स साइट www.patanjaliayurved.net के नाम से है। मौजूदा समय में भी पतंजलि अपने निजी पोर्टल से ऑनलाइन अपने उत्पाद बेचती है। पतंजलि अब खुद बड़े स्तर पर ऑनलाइन आकर अपने उत्पाद बेचने की तैयारी कर रही है। इस कांफ्रेंस में बाबा रामदेव और बालकृष्ण के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स समेत अन्य मुख्य ई-रिटेलर्स  शामिल थे।  

टॅग्स :पतंजलिइंडियाबाबा रामदेवअमेजनफ्लिपकार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित