लाइव न्यूज़ :

भार दंड हटाए जाने के बाद जम्मू हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या में उछाल

By भाषा | Updated: October 3, 2021 10:54 IST

Open in App

जम्मू, तीन अक्टूबर जम्मू हवाईअड्डे पर भार दंड (लोड पेनल्टी) समाप्त किए जाने के बाद यहां से यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। इसका आशय है कि अब रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस हवाईअड्डे पर एयरलाइंस अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि 29 सितंबर को हवाईअड्डे से उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या 1,403 और आगमन वाले यात्रियों की संख्या 1,679 थी। 30 सितंबर को यह आंकड़ा क्रमश: 1,524 और 2,140 पर पहुंच गया।

एक अक्टूबर को यात्रियों का ट्रैफिक और बढ़कर क्रमश: 1,953 और 2,748 पर पहुंच गया। 30 सितंबर से पहले भार दंड 30 प्रतिशत था, जिसका आशय यह है कि एयरलाइंस उड़ान में उपलब्ध सीटों में से सिर्फ 70 प्रतिशत के लिए बुकिंग कर सकती थीं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू हवाईअड्डे का नियंत्रण भारतीय वायुसेना के पास है। भारतीय वायुसेना ने इस बारे में नोटम (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया था जिसके बाद हवाईअड्डे पर 30 प्रतिशत भार दंड को समाप्त कर दिया गया।

इसका आशय है कि अब एयरलाइंस अपनी 100 प्रतिशत क्षमता का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे किरायों में कमी आएगी। फिलहाल जम्मू हवाईअड्डे पर प्रतिदिन विभिन्न शहरों से 35 उड़ानों का आगमन-प्रस्थान होता है। किसी हवाईअड्डे पर भार दंड हवाई पट्टी की लंबाई, उसकी गुणवत्ता के आधार पर लगाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें