लाइव न्यूज़ :

देश में पिछले माह के मुकाबले जून में पामतेल आयात 24 प्रतिशत घटा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई घरेलू बाजार में अधिक स्टॉक होने के कारण इस साल जून के दौरान पिछले महीने की तुलना में भारत का पाम तेल आयात 24 प्रतिशत घटकर 5,87,467 टन रह गया। उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एसईए ने चिंता व्यक्त की कि कच्चे पाम तेल (सीपीओ) और अन्य पाम तेलों के आयात शुल्क में हाल में सितंबर तक के लिये कटौती, साथ ही दिसंबर तक आरबीडी पामोलिन के आयात पर रोक हटाने से घरेलू तेल रिफाइनिंग कंपनियों और तिलहन उत्पादकों के हितों को नुकसान पहुंचेगा।

दुनिया में वनस्पति तेलों के मुख्य खरीदार देश, भारत ने जून 2020 में 5,64,839 टन पामतेल का आयात किया था। जबकि मई 2021 में पाम तेल का आयात 7,69,602 टन का हुआ था।

देश का कुल वनस्पति तेल आयात इस साल जून में 17 प्रतिशत घटकर 9.96 लाख टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11.98 लाख टन था।

देश के कुल वनस्पति तेल आयात में पाम तेल का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक का है।

एसईए के अनुसार, घरेलू बाजार में खाद्यतेल का अधिक स्टॉक होने के कारण जून में वनस्पति तेल का आयात पिछले महीने की तुलना में कम रहा।

संगठन के आंकड़ों के अनुसार, पाम तेल उत्पादों में, कच्चे पाम तेल (सीपीओ) का आयात इस साल जून में बढ़कर 5.76 लाख टन हो गया, जो एक साल पहले इसी महीने में 5.63 लाख टन था।

इसी अवधि में कच्चे पाम कर्नेल तेल (सीपीकेओ) के आयात की खेप पहले के 1,000 टन से बढ़कर 7,377 टन हो गई।

आरबीडी पामोलिन का आयात इस साल जून में बढ़कर 3,200 टन हो गया, जो एक साल पहले 300 टन था।

हल्के तेलों में सोयाबीन तेल का आयात जून में घटकर 2,06,262 टन रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,31,171 टन था।

इसी तरह सूरजमुखी तेल की आयात की खेप पहले के 2,69,428 टन से घटकर 1,75,702 टन रह गई।

एसईए के अनुसार, आरबीडी पाम तेलों के निर्बाध आयात की छूट देने से नेपाल और बांग्लादेश से शून्य शुल्क पर रिफाइंड तेलों के आयात में जबर्दस्त वृद्धि हो सकती है, जिससे पूर्वी और उत्तरी भारत के रिफाइनरी इकाइयां गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

एक जुलाई तक खाद्य तेल का कुल भंडार 19.87 लाख टन था, जिसमें से 12.60 लाख टन पाइपलाइन में होने का अनुमान है।

भारत मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम तेल का आयात करता है और अर्जेंटीना से सोयाबीन तेल सहित कच्चे हल्के तेल बहुत कम मात्रा में आयात करता है। सूरजमुखी का तेल यूक्रेन और रूस से आयात किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब