लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को जी20 देशों से 80 करोड़ डॉलर की ऋण राहत मिली: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 22, 2020 22:17 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 22 नवंबर नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को जी20 के 14 सदस्य देशों से 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण राहत मिली है, जबकि उसे सऊदी अरब और जापान सहित समूह के छह अन्य देशों से अभी भी पुष्टि की दरकार है।

एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

दुनिया के 20 सर्वाधिक धनी देशों के समूह से पाकिस्तान ने इस साल अगस्त तक 25.4 अरब डॉलर लिए थे। इस साल 15 अप्रैल को जी20 देशों ने पाकिस्तान सहित 76 देशों के ऋण पुनर्भुगतान को मई से दिसंबर 2020 तक रोकने की घोषणा की थी, हालांकि इसके लिए प्रत्येक देश द्वारा औपचारिक अनुरोध करने की शर्त लगाई गई।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि पिछले सात महीनों के दौरान 14 देशों ने पाकिस्तान के साथ अपने समझौतों की पुष्टि की, जिससे फिलहाल इस्लामाबाद को 80 करोड़ डालर की ऋण राहत मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक इन 14 देशों के अलावा दो अन्य देशों ने भी पाकिस्तान को ऋण राहत देने के लिए संपर्क किया था।

आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार पाकिस्तान ने अभी तक जापान, रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम के साथ ऋण पुनर्गठन के नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया है।

आर्थिक मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन छह देशों ने अभी तक ऋण राहत संबंधी समझौतों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन देशों के साथ अगले महीने के अंत तक समझौता पूरा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?