लाइव न्यूज़ :

हाइड्रोकार्बन की बहुत कम संभावनाओं की वजह से ओवीएल ने इजराइल का तेल ब्लॉक छोड़ा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) के नेतृत्व वाले भारतीय गठजोड़ ने इजराइली जलक्षेत्र मे प्रवेश करने के तीन साल बाद वहां के अपतटीय तेल ब्लॉक को छोड़ दिया है क्योंकि वहां हाइड्रोकार्बन पाए जाने की संभावना "बहुत कम" थी।

भागीदारों के दो अधिकारियों ने कहा कि ओवीएल, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), ऑयल इंडिया लिमिटेड और भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड (बीआरपीएल) के गठजोड़ ने अपतटीय ब्लॉक-32 को छोड़ दिया है।

यह परियोजना दोनों की बढ़ती नजदीकियों का प्रतीक थी।

जनवरी 2018 में तत्कालीन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा से पहले इजराइल के राष्ट्रीय अवसंरचना, ऊर्जा और जल संसाधन मंत्रालय ने अपतटीय ब्लॉक-32 के लिए भारतीय कंपनियों को मंजूरी दी थी।

इससे पहले तेल और गैस दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों का हिस्सा नहीं थे।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय भागीदारों ने उपलब्ध 2डी और 3डी भूकंपीय आंकड़ों के आधार पर हाइड्रोकार्बन संभावनाओं का आकलन किया और 28 मार्च, 2019 को इजराइल के पेट्रोलियम आयुक्त को एक रिपोर्ट सौंपी।

एक अधिकारी ने कहा, "हाइड्रोकार्बन की बहुत संभावनाओं के कारण गठजोड़ ने ब्लॉक को छोड़ने का फैसला किया और इजराइल के पेट्रोलियम आयुक्त को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया। पेट्रोलियम आयुक्त ने इसे अपनी मंजूरी दे दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित