लाइव न्यूज़ :

अबतक 25,000 से अधिक अनुपालन बोझ कम किए गए: डीपीआईआईटी सचिव

By भाषा | Updated: December 22, 2021 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर केन्‍द्रीय मंत्रालयों, राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने रहन-सहन और कारोबार सुगम बनाने के लिए कई सुधारों को लागू कर अबतक 25,000 से अधिक अनुपालन बोझ कम किए हैं। सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह कहा।

अधिकारी के अनुसार इस साल 15 अगस्त को समाप्त हुई पहल के अंतिम चरण के दौरान इन अनुपालन बोझ को कम किया गया है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कंपनियों और आम लोगों को होने वाली दिक्कतों की पहचान करने के लिए फिर से एक पहल शुरू की है।

लोगों के जीवन में सुगमता लाने और व्यापार करने को आसान बनाने के लिए डीपीआईआईटी ने 22 दिसंबर को 'अनुपालन बोझ को कम करने के लिए सुधारों के अगले चरण' पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में कई केंद्रीय मंत्रालय समेत राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी भाग ले रहे हैं।

डीपीआईआईटी के सचिव अनुराग जैन ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा, "इस वर्ष 15 अगस्त को समाप्त हुए पहल के अंतिम चरण में 25,000 से अधिक अनुपालन कम किए गए। हालांकि यह इस यात्रा का अंत नहीं है, अभी भी कई अनुपालन बोझ बाकी हैं।"

उन्होंने कहा कि तीन समूह बुधवार को तीन विषयों पर विचार-विमर्श कर कैबिनेट सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। ये विषय हैं... प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था, नागरिक सेवाओं के कुशल वितरण के लिए पहल और सरकारी विभागों के बीच तालमेल बढ़ाना।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें