लाइव न्यूज़ :

वर्ष 2025 तक 188 अरब डॉलर का होगा ऑनलाइन वाणिज्य उद्योग: फिक्की

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई ग्राहकों के बीच डिजिटल तरीके से सामान खरीदने को लेकर रुचि बढ़ने के साथ ऑनलाइन कारोबार से जुड़े वाणिज्य उद्योग का आकार 2025 तक 188 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। पिछले साल यह उद्योग 64 अरब डॉलर का था।

उद्योग मंडल फिक्की की बुधवार को जारी रिपोर्ट ‘लेन-देन से विश्वास की ओर एक प्रगतिशील बदलाव’ में यह कहा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘उपभोक्ता अब वैकल्पिक खरीदारी माध्यम के रूप में ऑनलाइन वाणिज्य की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। बल्कि यह कई लोगों के लिए खरीदारी का यह प्राथमिक माध्यम बन गया है। यही कारण है कि उद्योग में जोरदार वृद्धि के साथ इसके 2025 तक 188 अरब डॉलर का हो जाने का अनुमान है जो 2020 में 64 अरब डॉलर था।’’

उपभोक्ता भरोसा शिखर सम्मेलन, 2021 में महामारी के दौर में ग्राहकों के बीच विश्वास बढ़ाने के विषय पर उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपभोक्ता मामलों की सचिव लीना नंदन ने कहा कि भरोसा और पारदर्शिता आज जितना महत्वपूर्ण बन गया है, वैसा पहले कभी नहीं था।

उन्होंने इस संकट के समय ब्रांड और कंपनियों द्वारा ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने वाले अनुभव प्रदान करने के उपायों के बारे में कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की विभिन्न पहल उद्योग की आवश्यकताओं पर केंद्रित हैं।

सचिव ने कहा, ‘‘उद्योग और बीआईएस के बीच निरंतर बातचीत तथा यह समझने की आवश्यकता है कि गुणवत्तापूर्ण महौल तैयार करने को लेकर वे क्या कर रहे हैं।’’

फिक्की ने नंदन के हवाले से बयान में कहा है, ‘‘हम उपभोक्ताओं को आईएसआई निशान के मानकों और मूल्य के बारे में शिक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं और उद्योग सहयोग तथा भागीदारी उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिहाज से जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार