लाइव न्यूज़ :

ओला ने वाहन खरीदने के लिए 'ओला कार्स' मंच शुरू किया, अरुण सिरदेशमुख को सीईओ बनाया

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात अक्टूबर ओला ने बृहस्पतिवार को अपना वाहन वाणिज्य मंच 'ओला कार्स' शुरू करने की घोषणा की। यह मंच ग्राहकों को ओला ऐप के माध्यम से नए और पूर्व स्वामित्व वाले वाहन खरीदने की सुविधा प्रदान करेगा।

इसी के साथ बेंगलुरु स्थित कंपनी अपने मंच ओला कार्स की पहुंच को अगले एक साल में देश के 100 शहरों तक बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, "ओला कार्स की शुरुआत पुरानी गाड़ियों की बिक्री से होगी और समय के साथ इससे ओला इलेक्ट्रिक और अन्य ऑटोमोटिव ब्रांडों के नए वाहन भी खरीदे जा सकेंगे। इस मंच को 30 शहरों में शुरू किया जाएगा और अगले साल इसकी पहुंच को 100 शहरों तक बढ़ाया जाएगा।"

ओला कार्स इस श्रेणी में पहले से मौजूद कंपनियां ड्रूम, कार देखो और कार24 समेत कई अन्य कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करेगी।

ओला ने इसी के साथ अमेजन इंडिया और रिलायंस ट्रेंड्स के पूर्व कार्यकारी निदेशक अरुण सिरदेशमुख को ओला कार्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

अरुण सिरदेशमुख के पास उपभोक्ता इंटरनेट, एफएमसीजी, खुदरा और फैशन उद्योग में 30 साल से अधिक का अनुभव है। वह ओला कार्स के कार्यकारी निदेशक के रूप में व्यवसाय के लिए संपूर्ण बिक्री और वितरण, सेवा, विपणन, ग्राहक सहायता और बाजार में जाने की रणनीति की देखरेख करेंगे।

ओला के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाविश अग्रवाल ने कहा कि ग्राहक अपने वाहन खरीदने, सेवा देने और बेचने का एक नया तरीका तलाश रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राहक अब पुराने रिटेल स्टोर से वाहन खरीदने के तरीके से संतुष्ट नहीं हैं और उन्हें अब डिजिटल अनुभव के साथ अधिक पारदर्शिता चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट