लाइव न्यूज़ :

घर-घर नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर पहुंचाएंगी ओला, गिव इंडिया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 मई घरों में पृथकवास में रह रहे कोविड-19 मरीजों के लिए ओला ऐप के जरिए नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराने को लेकर ओ2फोरइंडिया नाम की पहल शुरू की गयी है।

ओला फाउंडेशन-गिवइंडिया फाउंडेशन की इस पहल के शुभारंभ के मौके पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और राज्य कोविड कार्य बल के प्रमुख सी एन ए नारायण ने कहा कि सबसे पहले यहां के मल्लेश्वरम और कोरमंगला इलाकों में यह सेवा कार्यान्वित की जा रही है।

नारायण के कार्यालय ने उनके हवाले से बताया कि पहल का विस्तार पूरे शहर में और उन सभी जगहों पर किया जाएगा जहां ओला काम कर रही है।

उन्होंने कहा, "ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर केवल उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिनके ऑक्सीजन का स्तर 94 से कम है। 94 से ऊपर के ऑक्सीजन स्तर वाले लोगों को इसकी जरूरत नहीं है और यह उन्हें नहीं दिया जाएगा।"

बेंगलुरु में 500 ऑक्सीजन सिलिंडरों की शुरुआती खेप के साथ सेवा शुरू कर दी गयी है।

नारायण ने बताया कि ओला और गिवइंडिया आने वाले हफ्तों में अधिकतम 10,000 कंसन्ट्रेटर के साथ पूरे देश में पहल का विस्तार करेंगे।

लाभार्थी को प्रति कंसन्ट्रेटर 5,000 रुपए का सेक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। यह पैसा बाद में लौटा दिया जाएगा।

उपभोक्ता कुछ बुनियादी सूचनाएं देकर ओला ऐप के जरिए ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के लिए अनुरोध कर सकते हैं। अनुरोध किये जाने के बाद उसका सत्यापन किया जाएगा और इसके बाद ओला अपने विशेष रूप से प्रशिक्षित किए गए चालक के साथ अपनी एक कैब में कंसन्ट्रेटर उपभोक्ता के घर पहुंचाएगी।

एक बार मरीज की हालत बेहतर होने और कंसन्ट्रेटर की जरूरत खत्म हो जाने पर ओला उपकरण वापस ले लेगी और आगे दूसरे मरीजों के लिए तैयार कराने के मकसद से उसे गिवइंडिया को लौटा देगी।

गिवइंडिया के प्रबंध निदेशक (गठबंधन और सरकारी साझेदारियां) के पी विनोद ने कहा, "इस पहल के साथ हम घरों में बीमारी से उबर रहे या अलग-थलग रह रहे मरीजों को सीधे उनके घर पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर