लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया ने नहीं चुकाया उधार, तेल कंपनियों ने रोक दिया ईंधन सप्लाई

By भाषा | Updated: August 23, 2019 16:12 IST

एयर इंडिया को उधार लिए गए ईधन का भुगतान 90 दिनों के भीतर करना होता है। एयर इंडिया 200 दिन बीत जाने पर भी भुगतान नहीं कर सका है। ऐसे में तेल प्रदाता कंपनियों ने तेल सप्लाई रोक दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया को तेल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने पहले ही एयर इंडिया को पत्र लिखकर बकाया भुगतान करने की मांग की थी।एयर इंडिया भुगतान के बारे में स्पष्ट रूपरेखा प्रदान करने में असफल रही।मजबूर होकर हमें ईंधन की सप्लाई रोकनी पड़ी।

संकटग्रस्त सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के ऊपर तीन तेल विपणन कंपनियों का करीब 4,500 करोड़ रुपये बकाया है। बकाये के भुगतान में करीब सात महीने की देर हो चुकी है जिसके चलते तेल विपणन कंपनियों को आपूर्ति रोकने को बाध्य होना पड़ रहा है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने देश के छह हवाई अड्डों कोच्चि, पुणे, पटना, रांची, विशाखापत्तनम और मोहाली में एयर इंडिया को विमानन ईंधन देना बंद कर दिया है। 

तेल विपणन कंपनियों में से एक कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एयर इंडिया को 90 दिन तक की अवधि में भुगतान करना होता है। बकाये का भुगतान नहीं करने के कारण यह अवधि बढ़कर 200 दिन तक पहुंच चुकी है।’’ अन्य कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने (एयर इंडिया) ने 60 करोड़ रुपये भुगतान करने की पेशकश की। यह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।’’ 

तीनों तेल विपणन कंपनियों ने एक सप्ताह से पहले ही एयर इंडिया को संयुक्त पत्र लिखकर बकाया भुगतान करने की मांग की थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘एयर इंडिया भुगतान के बारे में स्पष्ट रूपरेखा प्रदान करने में असफल रही। इसके कारण हमें आपूर्ति रोकने पर बाध्य होना पड़ा।’’ एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया को सरकार से मदद मिलती है लेकिन हमें ऐसी कोई मदद नहीं मिलती।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित