लाइव न्यूज़ :

बीते वित्तीय वर्ष में तेल खली का निर्यात 51 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई तेल उद्योगों के प्रमुख संगठन, साल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) के अनुसार, वर्ष 2020-21 में भारत के आयलमील का निर्यात, पिछले वर्ष के 24.3 लाख टन के मुकाबले, 51.44 प्रतिशत बढ़कर 36.8 लाख टन हो गया।

मूल्य के संदर्भ में, तेल का निर्यात उक्त अवधि में 4,450 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना होकर 8,850 करोड़ रुपये का हो गया।

पॉल्ट्री के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में आयलमील का उपयोग पशु आहार के रूप में किया जाता है।

एसईए द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोयाबीन मील (सोयाबीन खली) का निर्यात पिछले वर्ष के 6.92 लाख टन के मुकाबले बढ़कर 15.64 लाख टन हो गया।

इसी तरह, रेपसीड खली का निर्यात 9.61 लाख टन से बढ़कर 11.13 लाख टन हो गया, जबकि चावल छिलका तेल का निर्यात उक्त अवधि में 2.36 लाख टन से बढ़कर 5.76 लाख टन हो गया।

एसईए ने कहा, ‘‘भारत ने वर्ष 2020-21 के दौरान रिकॉर्ड मात्रा में 5.76 लाख टन चावल भूसी एक्सट्रैक्शन का निर्यात किया है, बांग्लादेश में चावल की फसल खराब होने की वजह से यह नई मांग आई थी।’’

एसईए के आंकड़ों से पता चलता है कि हालांकि, अरंडी खली का निर्यात पिछले साल के 5.38 लाख टन से घटकर वर्ष 2020-21 में 4.19 लाख टन रह गया।

एसईए के अनुसार, सोयाबीन खली की ऊंची कीमतों की वजह से चालू 2021-22 वित्तवर्ष की पहली छमाही के दौरान निर्यात प्रदर्शन कमजोर रहने की संभावना है। उंची घरेलू कीमतों के कारण भारत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पूरी तरह से बाहर हो गया है।

दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र, पश्चिम एशिया के साथ-साथ जर्मनी जैसे यूरोपीय देश के अलावा अमेरिका, भारतीय तेल खली के लिए मुख्य निर्यात बाजार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर