लाइव न्यूज़ :

पहली छमाही में छह प्रमुख शहरों में कार्यालय स्थल की मांग 22 प्रतिशत घटी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई चालू कैलेंडर वर्ष के पहले छह माह जनवरी-जून के दौरान छह प्रमुख शहरों में कार्यालय स्थल की मांग में सालाना आधार पर 22 प्रतिशत की गिरावट आई।

संपत्ति सलाहकार कोलियर्स के अनुसार, चालू वर्ष की पहली छमाही में कुल 1.01 करोड़ वर्ग फुट कार्यालय स्थल पट्टे या लीज पर दिया गया।

छह प्रमुख शहरों...दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु तथा पुणे में पिछले साल की पहली छमाही में कार्यालय स्थल की मांग 1.3 करोड़ वर्ग फुट रही थी।

कमजोर मांग की वजह से जून अंत तक खाली कार्यालय स्थल का आंकड़ा 16.8 प्रतिशत पर पहुंच गया। एक साल पहले समान अवधि में यह 12.4 प्रतिशत था।

आंकड़ों के अनुसार, 2021 के पहले छह माह में बेंगलुरु में कार्यालय स्थल की मांग बढ़कर 43 लाख वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 40 लाख वर्ग फुट थी।

बेंगलुरु को छोड़कर अन्य शहरों में कार्यालय स्थल की मांग में गिरावट आई। चेन्नई में पहली छमाही में छह लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल लीज पर दिया गया। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा आठ लाख वर्ग फुट का था।

इसी तरह दिल्ली-एनसीआर में कार्यालय स्थल की मांग 21 लाख वर्ग फुट से घटकर 19 लाख वर्ग फुट रह गई।

हैदराबाद में कार्यालय स्थल की मांग 22 लाख वर्ग फुट से 12 लाख वर्ग फुट पर आ गई।

मुंबई में यह घटकर 16 लाख वर्ग फुट रही। पिछले साल पहली छमाही में कार्यालय स्थल की मांग 18 लाख वर्ग फुट थी।

पुणे में कार्यालय स्थल की मांग में जबर्दस्त गिरावट आई और यह 21 लाख वर्ग फुट से घटकर पांच लाख वर्ग फुट रह गई।

कोलियर्स के अनुसार पहली छमाही में कार्यालय स्थल की आपूर्ति पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 53 प्रतिशत घटकर 1.2 करोड़ वर्ग फुट रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो