लाइव न्यूज़ :

न्याका ने सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया

By भाषा | Updated: August 3, 2021 11:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त ई-कॉमर्स सौंदर्य कंपनी नायका ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष आवेदन किया है।

मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ में 525 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम होगा, और इसमें मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 4,31,11,670 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

ओएफएस में शेयर बेचने वालों में टीपीजी ग्रोथ 4 एसएफ प्राइवेट लिमिटेड, लाइटहाउस इंडिया फंड 3 लिमिटेड, लाइटहाउस इंडिया 3 एम्पलाइज ट्रस्ट, योगेश एजेंसीज एंड इनवेस्टमेंट्स ​​​और संजय नायर फैमिली ट्रस्ट शामिल हैं।

कंपनी की स्थापना 2012 में हुई थी और उसके पास सौंदर्य, व्यक्तिगत देखभाल और फैशन उत्पादों का एक विविध पोर्टफोलियो है, जिसमें उसके स्वामित्व वाले ब्रांड उत्पाद भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 19 April 2026: सफलता या निराशा? जानें आज क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर