लाइव न्यूज़ :

भारत में सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2025 तक 90 करोड़ तक पहुंचने की संभावना: आईएएमएआई

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून इंटरनेट एडं मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई)- कांतार क्यूब की गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2025 तक लगभग 45 प्रतिशत बढ़कर 90 करोड़ तक पहुंच जाने की संभावना है।

रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक शहरी केंद्रों की तुलना में ग्रामीण भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या अधिक हो सकती है, जो देश में डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की जरूरत को दर्शाता है। पिछले साल तक यह संख्या 62.20 करोड तक थी।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘2025 तक, शहरी भारत की तुलना में ग्रामीण भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या अधिक होगी। इसे देखते हुए इस उभरती हुई जनसांख्यिकी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने की जरूरत है।’’

कांतार के कार्यकारी उपाध्यक्ष विश्वप्रिय भट्टाचार्य ने कहा कि अगले कुछ वर्षों में आंचलिक क्षेत्र के कारण ध्वनि एवं वीडियो डिजिटल इकोसिस्टम में बहुत बड़े बदलाव होंगे।

रिपोर्ट बताती है कि भले ही शहरी भारत में इंटरनेट की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में दो गुने से अधिक है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं की संख्या साल-दर-साल तेजी से बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार