लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी की ओड़िशा में दर्लीपली बिजलीघर की दूसरी इकाई चालू

By भाषा | Updated: September 1, 2021 17:06 IST

Open in App

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी के ओड़िशा के सुंदरगढ़ जिले में दर्लीपली तापीय बिजलीघर की 800 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई का वाणिज्यिक परिचालन शुरू हो गया है। एनटीपीसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ओड़िशा को इस बिजली संयंत्र से उत्पादित बिजली का 50 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। जबकि शेष बिजली बिहार, झारखंड, सिक्किम और पश्चिम बंगाल को बेची जाएगी। एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक एस के सत्या ने कहा कि इस इकाई का परीक्षण कार्य 21 जुलाई में पूरा हो गया था। उन्होंने कहा, ‘‘एनटीपीसी का ओड़िशा स्थित बिजलीघर दर्लीपली चरण-1 (800-800 मेगावाट की दो इकाइयां) का वाणिज्यिक परिचालन एक सितंबर, 2021 को मध्य रात्रि से शुरू हो गया।’’ कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इसके साथ एनटीपीसी और एनटीपीसी समूह की बिजली उत्पादन क्षमता क्रमश: 53,225 मेगावाट और 66,650 मेगावाट हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकचरे से बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन: ग्रेटर नोएडा बनेगा देश का ऊर्जा हब, हर दिन होगा एक टन उत्पादन

कारोबारएग्जिट पोल का असर: बीएसई के 7 पावर स्टॉक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे, अडानी पावर, एनटीपीसी 19% तक की बढ़त के साथ सबसे आगे

कारोबारएनटीपीसी ग्रीन एनर्जी महाराष्ट्र परियोजनाओं के लिए निवेश करेगी ₹80,000 करोड़

कारोबारएनटीपीसी, एशियन पेंट्स और मारुति में तेजी, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 308.52 चढ़ा

भारतजोशीमठ में लाल निशान वाले घरों पर लगाए गए 'इस्तेमाल लायक नहीं' के पोस्टर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?