लाइव न्यूज़ :

बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एनटीपीसी तैयार; बिजली उत्पादन में 23 प्रतिशत वृद्धि

By भाषा | Updated: August 30, 2021 14:49 IST

Open in App

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने सोमवार को कहा कि उसने बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कमर कस ली है और पिछले साल की तुलना में बिजली उत्पादन में 23 प्रतिशत की वृद्धि की है। बयान में कहा गया है कि देश में बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है और एनटीपीसी ग्रिड की आवश्यकता के अनुसार मांग को पूरा करने के लिए सभी प्रयास कर रही है। कोयला नीति के तहत एनटीपीसी उन स्टेशनों पर कोयले की व्यवस्था कर रही है, जहां कम स्टॉक है। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कोयले की आपूर्ति बढ़ाने और जहां भी आवश्यक हो, रेल रेक को भेजने के लिए कोल इंडिया और रेलवे के साथ लगातार समन्वय कर रही है। एनटीपीसी ने बताया कि दारलीपल्ली यूनिट 2 (800 मेगावाट) को चालू कर दिया गया था, और इस इकाई का वाणिज्यिक संचालन एक सितंबर 2021 से चालू हो जाएगा। एनटीपीसी अपने सभी कैप्टिव खानों से कोयला उत्पादन बढ़ा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

कारोबारकचरे से बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन: ग्रेटर नोएडा बनेगा देश का ऊर्जा हब, हर दिन होगा एक टन उत्पादन

कारोबारत्योहारों पर तोहफा?, अनुषंगी कंपनियों के 2.1 लाख और एससीसीएल के 38000 गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा

कारोबारकोल इंडियाः 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये,  17 सितंबर से लागू, खदान दुर्घटना को लेकर कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की घोषणा, संविदा कर्मचारियों को 40 लाख रुपये बीमा

भारतAssam: कोयला खदान में फंसे 9 मजदूर, रेस्क्यू में एक की लाश बरामद; अन्य की तलाश जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?