लाइव न्यूज़ :

एनटीपीसी ने अपनी तीन कंपनियों के विनिवेश से 15 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन अक्टूबर सार्वजानिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी ने अपनी सहायक इकाइयों एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (आरईएल), नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (नीपको) और एनटीपीसी विद्युत व्यापार निगम (एनवीवीएनएल) के विनिवेश के जरिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।

सूत्रों ने बताया कि 15,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस योजना के तहत इन तीनों कंपनियों को सूचीबद्ध करने के अलावा एनटीपीसी-सेल पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) में हिस्सेदारी भी बेची जाएगी।

एनएसपीसीएल, एनटीपीसी और सेल की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसे आठ फरवरी 1999 को गठित किया गया था। इसका गठन दुर्गापुर, राउरकेला और भिलाई में स्थित सेल के इस्पात संयंत्रों के लिए कैप्टिव बिजली संयंत्रों के स्वामित्व और संचालन के लिए किया गया था।

सूत्र के अनुसार 15,000 करोड़ रुपये की विनिवेश योजना कंपनी द्वारा विद्युत मंत्रालय के साथ तय किए गए लक्ष्यों के अनुरूप है, जिसके तहत एनटीपीसी आरईएल, नीपको और एनवीवीएनएल को मार्च 2024 करने तक सूचीबद्ध करने की योजना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर