लाइव न्यूज़ :

एनएसईआईएल ने सेबी के साथ मामला निपटाया, 4.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (एनएसईआईएल) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ ‘स्ट्रेट थ्रू प्रोसेसिंग’ (एसटीपी) सेवाओं के कथित उल्लंघन के संबंधित मामले का निपटान कर लिया है। इसके लिए एनएसईआईएल ने नियामक को 4.87 करोड़ रुपये के समाधान शुल्क का भुगतान किया है।

आरोप है कि एनएसईआईएल ने सेबी से मंजूरी के नवीकरण के बिना एसटीपी केंद्रीयकृत हब के रूप में कामकाज किया। इसके अलावा वह अपने एसटीपी सेवाप्रदाताओं के पास वैध मंजूरियां भी सुनिश्चित करने में विफल रही। इसके चलते एसटीपी दिशानिर्देशों के कई प्रावधानों का उल्लंघन हुआ।

सामान्य तौर पर वित्तीय कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक तरीके से सूचना के प्रसार के लिए एसटीपी का इस्तेमाल करती हैं। सेबी ने निपटान आदेश में कहा है कि वह आवेदक एनएसईआईएल के खिलाफ शुरू की गई प्रक्रिया का निपटान कर रहा है। इस बारे में उसे 26 मार्च, 2021 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

एक्सचेंज ने इस साल अप्रैल में सेबी से इस मामले के निपटान के लिए संपर्क किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?