लाइव न्यूज़ :

एनएसई इंडाइसिस ने निफ्टी इंडिया डिजिटल सूचकांक जारी किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की अनुषंगी एनएसई इंडाइसिस लि. ने मंगलवार को डिजिटल सूचकांक जारी किया। यह सूचकांक डिजटल क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर रखेगा।

बयान के अनुसार निफ्टी इंडिया डिजिटल सूचकांक का मकसद उन शेयरों के प्रदर्शन पर नजर रखना है, जो सॉफ्टवेयर, ई-कॉमर्स, आईटी संबद्ध सेवाओं और दूरसंचार सेवा कंपनियों जैसे बुनियादी उद्योगों के भीतर डिजिटल क्षेत्र का व्यापक रूप से प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसके तहत छह महीने के औसत बाजार पूंजी पूंजीकरण के आधार पर जनवरी और जुलाई के अंत में ‘कटऑफ’ तिथियों के जरिये 30 शेयरों को चुना गया है।

एनएसई इंडाइसिस लि. के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मुकेश अग्रवाल ने कहा, ‘‘... निफ्टी इंडिया डिजिटल सूचकांक का उद्देश्य डिजिटल विषय से जुड़ी कंपनियों के प्रदर्शन पर गौर करना है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर