लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! अब बिना डेबिट कार्ड के आप ATM से निकाल सकते हैं पैसे, UPI Payment को लेकर RBI गवर्नर ने किया ये बड़ा ऐलान

By आजाद खान | Updated: April 8, 2022 12:46 IST

देश की बैंकिंग व्यवस्था में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अब आप एटीएम से पैसे बिना डेबिट कार्ड के भी निकाल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरिजर्व बैंक ने आम लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब से आप एटीएम से बिना डेबिट कार्ड पैसे निकाल सकते हैं। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने यह जानकारी दी है।

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ने आम लोगों को बढ़ी सुविधा दी है। इस सुविधा के तहत अब आपको एटीएम से पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं है, अब से आप अपने यूपीआई से भी पैसे बड़े ही आसानी से निकाल सकते हैं। इस बात की जानकारी रिजर्व बैंक गवर्नर ने दी है। आपको बता दें कि इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI), ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और RBL बैंक अपने ग्राहकों को बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकालने की सुविधा दी थी। 

क्या है यह सुविधा

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास के बताया कि बिना डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से अब एटीएम से भी यूपीआई के जरिए पैसे निकाले जा सकते है। यह सुविधा सभी बैंकों द्वारा हर एक एटीएम यूजर को मिलने वाली है। इससे पहले कुछ बैंक द्वारा बिना डेबिट कार्ड के एटीएम द्वारा पैसे निकालने की सुविधा दी जाती थी जिसमें दैनिक लेनदेन सीमा के साथ 10,000 रुपये से 20,000 रुपये तक होती है। लेकिन अब से यूपीआई का इस्तेमाल कर बिना किसी झमेले के कोई भी पैसे निकाल सकता है। 

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Monetary Policy) कमेटी की बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया। 

कैसे पैसे निकालेंगे बिना डेबिट कार्ड के

बिना डेबिट कार्ड के पैसे निकालने के लिए हम देश के सबसे बड़े बैंक SBI का उदाहरण लेंगे। SBI यह सुविधा अपने ग्राहकों को पहले से ही दे रही है। 

स्टेप 1. एसबीआई खाता धारक को अपने योनो ऐप में लॉग कर योनो कैश पर क्लिक करना होता है। स्टेप 2. इसके बाद एटीएम सेक्शन में जाएं और कितना पैसा निकालना है, वह भरें। स्टेप 3. फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर योनो कैश लेनदेन के लिए एक नंबर भेजेगा।स्टेप 4. इसके बाद आप SBI के एटीएम में जाएं और पहले पेज पर कार्ड लेश के विकल्प को चुनें। स्टेप 5. फिर आप योनो कैश के साथ अन्य डिटेल दर्ज कर पैसे को निकाल लें। 

नोट: हालांकि यह SBI द्वारा अपने ग्राहकों को यह सुविधा दी गई है। आशा की जाती है कि ऐसी ही अन्य बैंक भी आने वाले दिनों सुविधा दे सकती है। 

टॅग्स :बिजनेसBankएटीएमएटीएम कार्डभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो