लाइव न्यूज़ :

गैर- खाद्य बेंक रिण मई में 5.9 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई आंकड़े

By भाषा | Updated: June 30, 2021 23:19 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून गैर- खाद्य बैंक रिण की वृद्धि मई 2021 में धीमी पड़कर 5.9 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.1 प्रतिशत रही थी।

रिजर्व बैंक के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कृषि और संबंधित गतिविधियों को दिये जाने वाले रिण में मई माह के दौरान 10.3 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले इसी माह में यह 5.2 प्रतिशत रही थी।

रिजर्व बैंक ने बुधवार को मई माह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों को दिये गये रिण का ब्यौरा जारी किया। उद्योग क्षेत्र को दिये गये रिण में मई 2021 में 0.8 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में यह 1.7 प्रतिशत रही थी।

उद्योगों में मध्यम श्रेणी के उद्योगों को दिये गये कर्ज में 45.8 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई जबकि पिछले साल इस श्रेणी के कर्ज में 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। वहीं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को दिये गये कर्ज में मई माह के दौरान पांच प्रतिशत वृद्धि हुई। जबकि बड़े उद्योगों के कर्ज में इस दौरान 1.7 प्रतिशत की कमी आई है। एक साल पहले मई में इस श्रेणी को दिये गये कर्ज में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

व्यक्तिगत रिण मई में 12.4 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इस वर्ग में कर्ज वृद्धि 10.6 प्रतिशत रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार