लाइव न्यूज़ :

नोकिया ने भारत में 5जी उपकरणों का उत्पादन शुरू किया

By भाषा | Updated: December 8, 2020 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया ने भारत में 5जी उपकरणों का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा कि इन उपकरणों को उन देशों में भेजा जा रहा है जो अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी को शुरू करने के अग्रिम चरण में हैं।

भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत स्पेक्ट्रम की नीलामी पर निर्भर करेगी, क्योंकि दूरसंचार ऑपरेटरों को देश में 5जी सेवा शुरू करने के लिए अनुकूल वायरलेस फ्रीक्वेंसी की जरूरत होगी।

नोकिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारतीय बाजार के प्रमुख संजय मलिक ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘हम भारत में सबसे पहले 5जी एनआर का विनिर्माण करने वालों में से हैं। इसके अलावा हमने एममिमो का भी उत्पादन किया है। यह हमारी नवोन्मेषी विनिर्माण क्षमता तथा सर्वश्रेष्ठ उपकरणों के विनिर्माण के लिए भारत के कौशल और प्रतिभा के प्रति भरोसे को दर्शाता है। इससे हम ऑपरेटरों को 5जी सेवा शुरू करने में मदद कर सकेंगे।’’

कंपनी ने कहा कि नोकिया ने भारत में सबसे पहले 5जी न्यू रेडियो का विनिर्माण किया है। अब कंपनी नोकिया एयरस्केल मैसिव मल्टीपल इनपुट मल्टीपल आउटपुट (एममिमो) समाधान का उत्पादन कर रही है।

बयान में कहा गया है कि नोकिया के चेन्नई कारखाने में नए 5जी मैसिव मिमो उपकरण का विनिर्माण हो रहा है। इन उपकरणों को उन देशों में भेजा जा रहा है जो 5जी नेटवर्क शुरू करने के अग्रिम चरण में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार