लाइव न्यूज़ :

Nokia Layoffs Festive: त्योहारी सीजन से पहले नोकिया ने बड़ा झटका!, 14000 कर्मचारी बाहर होंगे, बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा, आखिर क्या है वजह

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 19, 2023 16:30 IST

Nokia Layoffs Festive: दूरसंचार उपकरण बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि दुनियाभर में 14,000 कर्मचारियों या अपने कार्यबल में 16 प्रतिशत तक कटौती करने की योजना बना रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलागत आधार में 80 करोड़ यूरो (843 अरब डॉलर) से 1.2 अरब यूरो के बीच कमी लाना है।कर्मचारियों की संख्या घटकर 72,000 और 77,000 के बीच रह जाएगी, जो अभी 86,000 है। कंपनी की सबसे बड़ी इकाई मोबाइल नेटवर्क कारोबार की आमदनी 24 प्रतिशत घटकर 2.16 अरब यूरो रह गई।

Nokia Layoffs Festive:नोकिया ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। टेलीकॉम गियर निर्माता नोकिया ने कहा कि वह तीसरी तिमाही की बिक्री और लाभ में गिरावट के बाद लागत कम करने के लिए दुनिया भर में 14,000 नौकरियों या अपने कार्यबल के 16% की कटौती करने की योजना बना रही है।

कंपनी जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। कंपनी ने कहा कि इस कदम का मकसद ‘‘ बाजार की मौजूदा अनिश्चितता से निपटने के लिए’’ उसके लागत आधार को कम करना और परिचालन दक्षता में सुधार करना है। नोकिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, कंपनी का मकसद 2026 के अंत तक अपने लागत आधार में 80 करोड़ यूरो (843 अरब डॉलर) से 1.2 अरब यूरो के बीच कमी लाना है।

इस कदम से कंपनी के कर्मचारियों की संख्या घटकर 72,000 और 77,000 के बीच रह जाएगी, जो अभी 86,000 है। राजस्व के हिसाब से कंपनी की सबसे बड़ी इकाई मोबाइल नेटवर्क कारोबार की आमदनी 24 प्रतिशत घटकर 2.16 अरब यूरो रह गई। इस इकाई के परिचालन लाभ में 64 प्रतिशत की गिरावट आई है।

इसकी मुख्य वजह उत्तरी अमेरिकी बाजार का कमजोर रुख रहा। नोकिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पेक्का लुंदमार्क ने कहा, ‘‘ ... हम तीन स्तरों पर निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं रणनीतिक, परिचालन और लागत। मेरा मानना है कि ये कार्रवाइयां हमें मजबूत बनाएंगी और हमारे शेयरधारकों के लिए महत्वपूर्ण मूल्य प्रदान करेंगी।’’

स्वीडन की एरिक्सन, चीन की हुआवेई और दक्षिण कोरिया की सैमसंग के साथ नोकिया ब्रॉडबैंड प्रौद्योगिकी की नई पीढ़ी 5जी के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में से एक है। इस साल की शुरुआत में एरिक्सन ने भी अपने आठ प्रतिशत कार्यबल की छंटनी की थी।

 

टॅग्स :नोकियाFinlandनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?