लाइव न्यूज़ :

प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक में किसानों से संबंधित कोई प्रावधान नहीं: आर के सिंह

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर बिजली मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रस्तावित विद्युत संशोधन विधेयक में किसानों से संबंधित कोई प्रावधान नहीं है और सरकार को प्रस्तावित मसौदा कानून पर अभी निर्णय करना बाकी है।

सिंह ने कहा कि विधेयक को अभी केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी नहीं मिली है और इसके संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में पेश किये जाने की संभावना नहीं है।

मंत्री ने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे पूछा गया था कि विधेयक में ऐसा कोई प्रावधान है, जो किसानों को प्रभावित कर सकता है। किसानों ने एक साल से चल रहे आंदोलन को इसी महीने समाप्त किया है। किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे, जिन्हें अब निरस्त कर दिया गया है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस कार्यक्रम के मौके पर अलग से संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘विधेयक (विद्युत संशोधन) में किसानों से जुड़ा कोई प्रावधान नहीं है....सरकार अभी विधेयक पर गौर कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विधेयक को जब संसद में पेश किया जाता है, तभी वह विधेयक कहलाता है। फिलहाल इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी नहीं मिली है। यह अभी परिचर्चा पत्र है...।’’

मंत्री ने कहा कि विधेयक का मुख्य प्रावधान बिजली वितरण को लाइसेंस से मुक्त करना है ताकि प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिले और ग्राहकों को कई सेवा प्रदाताओं से अपनी पसंद की वितरण कंपनी चुनने का विकल्प मिले।

फिलहाल बिजली वितरण निजी क्षेत्र में है या फिर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का एकाधिकार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर