लाइव न्यूज़ :

आधार को पैन, ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में कोई रुकावट नहीं: यूआईडीएआई

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:36 IST

Open in App

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने शनिवार को कहा कि आधार को पैन, ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में कोई रुकावट नहीं आई है और अभी सेवाएं स्थिर है। आधार को पैन और ईपीएफओ से जोड़ने में यूआईडीएआई प्रणाली में 'गड़बड़ी' की खबरों के बीच प्राधिकरण की तरफ से यह बयान दिया गया है। खबरों के अनुसार, आधार को ईपीएफ और पैन से जोड़ने की कुछ समयसीमा शेष रहने के बीच तकनीकी गड़बड़ी ने आधार के उपयोगकर्ताओं को असमंजस में डाल दिया था। यूआईडीएआई ने शनिवार को एक बयान जारी कर जोर देते होते कहा, ‘‘सभी सेवाएं स्थिर हैं और ठीक तरह से काम कर रही हैं। आधार को पैन और ईपीएफओ से जोड़ने की सुविधा में कोई रुकावट नहीं आई है।’ यूआईडीएआई ने बताया, ‘‘पिछले सप्ताह के दौरान चरणबद्ध तरीके से प्रणाली में एक आवश्यक सुरक्षा अपडेट किया जा रहा था। इसी दौरान केवल कुछ नामांकन केंद्रों पर नामांकन और मोबाइल अपडेट सेवा सुविधा में परेशानी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यह अपडेट होने के बाद अब एकदम ठीक तरीके से काम कर रही हैं।’’ यूआईडीएआई ने कहा कि भले ही प्रणाली स्थिर हो गई है, लेकिन वह इसकी निगरानी कर रहा है, ताकि लोगों को आगे किसी तरह की असुविधा नहीं हो। यूआईडीएआई ने कहा, ‘‘20 अगस्त, 2021 को अपडेट प्रक्रिया शुरू होने के बाद से पिछले नौ दिनों में प्रतिदिन औसतन 5.68 लाख नामांकन के साथ 51 लाख से अधिक लोगों का नामांकन किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?