लाइव न्यूज़ :

मोबाइल टॉवर से स्वास्थ्य पर विपरीत असर का कोई प्रमाण नहीं, भारत में 10 गुना कड़े मानक: पोखरना

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:44 IST

Open in App

जयपुर, 23 सितंबर राजस्थान के दूरसंचार विभाग के लाईसेन्स सर्विस एरिया के उप-महानिदेशक सिद्वार्थ पोखरना ने कहा कि मोबाइल टॉवर से निकलने वाले ईएमएफ सिग्नल पर हुए गहन शोध से यह सिद्व हुआ है कि मोबाइल टॉवर से निकलने वाले विकिरण से स्वास्थ्य को कोई नुकसान नही पहुंचता है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा "मोबाइल टॉवर - जरूरी व सुरक्षित" विषय पर बृहस्पतिवार को आयोजित एक वेबिनार को संबोंधित करते हुए पोखरना ने कहा कि मोबाइल का प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या में लगातार वृद्वि हो रही है, इसलिए अच्छी कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल टॉवर की संख्या बढानी भी आवश्यक होती है।

उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉवर से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव के बारे में प्रचलित धारणाओं और गलत सूचनाओं का निराकरण करने के लिए लोगों तक सही एवं आधिकारिक जानकारी पहुंचना जरूरी है।

दूरसंचार विभाग के निदेशक राकेश कुमार मीना ने वेबिनार के दौरान मोबाइल टॉवर से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि दूरसंचार विभाग टॉवर से निकलने वाली विकिरण की लगातार निगरानी करता है और इस पर नियंत्रण का कार्य भी करता है।

उन्होने बताया कि फिलहाल राज्य में किसी भी मोबाइल टावर से निर्धारित मानक से अधिक विकिरण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर कड़े आर्थिक जुर्माने का प्रावधान है जो 20 लाख रुपये प्रति घंटा हो सकता है।

उन्होने बताया कि भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित मानक से भी 10 गुना अधिक कड़े मानक तय किये गये है, जिससे आमजन की विकिरणों के प्रति सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। इसके साथ ही मोबाइल टॉवर की लगातार जांच की जाती है।

उन्होने कहा कि लोगों को इस बारे में किसी भी भ्रम ओैर भय का शिकार नही होना चाहिये कि वे मोबाईल टॉवर से किसी भी प्रकार से प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय दृष्टिकोण से ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि मोबाईल टॉवर से कोई नुकसान हुआ है।

वेबिनार को संबोधित करते हुये पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर (रिज़न) की अपर महानिदेशक डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने कहा कि आज मोबाइल फोन शिक्षा से लेकर आर्थिक गतिविधियों एवं आम जरूरत की सेवाओं के लिए आवश्यक बन गया है।

उन्होंने कहा कि आम लोगों तक यह जानकारी पहुंचाना आवश्यक है कि मोबाईल नेटवर्क टॉवर पूरी तरह सुरक्षित है और स्वास्थ्य पर इनका कोई विपरीत प्रभाव नहीं देखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर