लाइव न्यूज़ :

विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में किसानों की आत्महत्याओं का मुख्य कारण पानी, नितिन गडकरी ने कहा-चीनी मिलें सिर्फ एथनॉल की वजह से ही टिकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2025 16:30 IST

वरिष्ठ भाजपा नेता ने आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों की भलाई और जल संरक्षण के लिए नाम फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की, जिसका नेतृत्व अभिनेता नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे करते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी लाने की जरूरत है और इस संबंध में प्रयोग पहले ही किए जा चुके हैं।आज, गन्ना किसान और चीनी मिल संचालक सिर्फ एथनॉल की वजह से ही जीवित हैं।भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों को निराधार बताया था।

पुणेः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि एथनॉल के इस्तेमाल से चीनी उद्योग बचा हुआ है। उन्होंने साथ ही खेती में नई प्रौद्योगिकी की जरूरत पर जोर दिया। गडकरी ने पुणे में नाम फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में कहा कि महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा में खेती के लिए पानी की कमी के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर होते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों की भलाई और जल संरक्षण के लिए नाम फाउंडेशन के कार्यों की सराहना की, जिसका नेतृत्व अभिनेता नाना पाटेकर और मकरंद अनासपुरे करते हैं।

गडकरी ने कहा, ‘‘विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में किसानों की आत्महत्याओं का मुख्य कारण पानी है। अगर पानी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता, तो किसानों को यह कदम नहीं उठाना पड़ता।’’ उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी लाने की जरूरत है और इस संबंध में प्रयोग पहले ही किए जा चुके हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘आज, गन्ना किसान और चीनी मिल संचालक सिर्फ एथनॉल की वजह से ही जीवित हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि भारत में चीनी उत्पादन मांग से अधिक है और चीनी मिलें सिर्फ एथनॉल की वजह से ही टिकी हुई हैं। इस महीने की शुरुआत में, कांग्रेस पार्टी ने गडकरी पर हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि वह एथनॉल उत्पादन की जोरदार पैरवी कर रहे हैं, जबकि उनके दो पुत्र एथनॉल बनाने वाली कंपनियों से जुड़े हैं और सरकारी नीतियों से लाभ उठा रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों को निराधार बताया था।

टॅग्स :नितिन गडकरीPuneमहाराष्ट्रकिसान आत्महत्याFarmers Suicide
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा