लाइव न्यूज़ :

नीति आयोग के अटल नवोन्मेष मिशन ने 'इनोवेशन फॉर यू' पुस्तक का लोकार्पण किया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर नीति आयोग के अटल नवोन्मेष मिशन (एआईएम) ने बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों में एआईएम के स्टार्ट-अप की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने के लिए पुस्तक, 'इनोवेशन फॉर यू' का लोकार्पण किया। यह पुस्तक डिजिटल रूप में है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एआईएम की पुस्तक का पहला संस्करण स्वास्थ्य देखभाल में नवाचारों पर केंद्रित है और जल्द ही अन्य क्षेत्रों में भी इसके नवाचारों पर आधारित किताबें आएंगी।

बयान में आगे कहा गया है कि यह पुस्तक देश भर में फैले अटल इनक्यूबेशन सेंटर्स में तैयार किए गए स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली 45 स्टार्ट-अप कंपनियों की कहानियों का संकलन है।

ये स्टार्ट-अप कंपनियां एनीमिया, मलेरिया, दंत चिकित्सा देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य, शिशु और बच्चे की देखभाल और मानव जीवन की महत्त्वपूर्ण चीजों की निगरानी जैसी चीजों से जुड़ी समस्याओं के लिए सामाजिक रूप से प्रासंगिक समाधान प्रदान करने को लेकर कृत्रिम तकनीक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के साथ-साथ आधुनिक प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर रही हैं।

इस मौके पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि यह पुस्तक आने वाले उद्यमियों को भारत की कुछ चुनौतियों से निपटने के लिए रचनात्मकता और नवाचार के मार्ग पर काम करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कहा कि भारत का भविष्य एक ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था होने में निहित है।

अटल नवोन्मेष मिशन (एआईएम) देश में नवाचार और उद्यमिता संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की प्रमुख पहल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर