लाइव न्यूज़ :

जी-20 के वित्त मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगी निर्मला सीतारमण, शक्तिकांत दास भी जा सकते हैं जापान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2019 15:36 IST

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में चर्चा होने के बाद ओसाका में जी-20 देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन होने वाला है. वित्त मंत्री के नाते सीतारमण की यह पहली विदेश यात्रा होगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी-20 देशों के वित्त मंत्रियों तथा केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों की जापान में होने वाली दो दिवसीय बैठक में शामिल होंगी. यह बैठक 8 जून से शुरू होगी.

एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी. वित्त मंत्री के नाते सीतारमण की यह पहली विदेश यात्रा होगी. उन्होंने पिछले ही सप्ताह नए वित्त मंत्री का कार्यभार संभाला है. उनके साथ रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी जापान के फुकुओका में होने वाली बैठक में भाग ले सकते हैं.

इस बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के समक्ष आ रही चुनौतियों एवं जोखिम, बुनियादी संरचना में निवेश तथा अंतर्राष्ट्रीय कराधान पर जोर रहने का अनुमान है. बैठक में चर्चा होने के बाद ओसाका में जी-20 देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन होने वाला है.

वित्त मंत्रियों की इस बैठक में बढ़ते संरक्षणवाद तथा वैश्विक वृद्धि एवं व्यापार पर इसके असर पर चर्चा हो सकती है.

अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने 2019 के लिए वैश्विक आर्थिक वृद्धि का पूर्वानुमान 3.60% से घटाकर 3.30% कर दिया है. 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणशक्तिकांत दासजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित