लाइव न्यूज़ :

बाजार बेजार, सेंसेक्स 174 अंक टूटा, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 5% की गिरावट

By भाषा | Updated: July 10, 2019 17:14 IST

सेंसेक्स में 400 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव दिखा और यह नीचे में 38,474.66 एवं ऊंचे में 38,854.85 अंक तक गया था। सेंसेक्स कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक 4.91 प्रतिशत गिरा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 1.16 की गिरावट दर्ज की गयी।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का जून तिमाही का परिणाम बाजार की प्रत्याशा के अनुरूप नहीं बताया जा रहा है। मंगलवार को परिणाम आने से पहले भी यह शेयर गिरा था।वैश्विक तेल बाजार में मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 1.79 प्रतिशत उछल कर 65.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

तेल, गैस, बिजली, धातु और वाहन कंपनियों के शेयरों में गिरावट के चलते बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बुधवार को 174 अंक या 0.45 प्रतिशत टूटकर 38,557.04 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 400 अंक के दायरे में उतार-चढ़ाव दिखा और यह नीचे में 38,474.66 एवं ऊंचे में 38,854.85 अंक तक गया था। सेंसेक्स कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक 4.91 प्रतिशत गिरा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 1.16 की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी का जून तिमाही का परिणाम बाजार की प्रत्याशा के अनुरूप नहीं बताया जा रहा है। मंगलवार को परिणाम आने से पहले भी यह शेयर गिरा था। टाटा स्टील, टोटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, हीरो मोटोकॉर्प, एमएंडएम, बजाज ऑटो और एसबीआई के शेयरों में 2.94 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी।

दूसरी तरफ येस बैंक, सन फार्मा, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और पावरग्रिड के शेयरों में 1.81 प्रतिशत तक लाभ में रहे। कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर ताजा हमला किये जाने का असर भी निवेशकों पर देखने को मिला।

ट्रंप ने कहा कि 'यह अब स्वीकार्य नहीं है।' अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए । हांगकांग के हांगसेंग और दक्षिण कोरिया के कोस्पी सूचकांक में बढ़त दर्ज की गयी।

वैश्विक तेल बाजार में मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 1.79 प्रतिशत उछल कर 65.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था और विदेशी विनिमय बाजार में रुपये में कारोबार के दौरान प्रति डालर 6 पैसे की नरमी दिख रही थी । 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो