लाइव न्यूज़ :

NHAI FASTag: 2022 में फास्टैग के जरिए कुल टोल संग्रह 50855 करोड़ रुपये, जानें 2021 में क्या है आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2023 18:30 IST

NHAI FASTag: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शुल्क वाले प्लाजा पर 2021 में फास्टैग के जरिए कुल 34,778 करोड़ रुपये का टोल संग्रह हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे 2022 में सालाना आधार पर करीब 48 फीसदी बढ़ी है।2021 और 2022 में यह संख्या क्रमश: 219 करोड़ रुपये और 324 करोड़ रुपये थी। प्लाजा की संख्या भी बढ़कर 1,181 (323 राज्य राजमार्ग प्लाजा समेत) हो गई जो 2021 में 922 थी।

NHAI FASTag: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का शुल्क वाले प्लाजा पर फास्टैग के जरिए कुल टोल संग्रह 2022 में 46 फीसदी बढ़कर 50,855 करोड़ रुपये रहा। इसमें राज्य राजमार्गों के टोल प्लाजा का संग्रह भी शामिल है।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शुल्क वाले प्लाजा पर 2021 में फास्टैग के जरिए कुल 34,778 करोड़ रुपये का टोल संग्रह हुआ था। एनएचएआई ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के शुल्क वाले प्लाजा पर दिसंबर 2022 में फास्टैग से मिलने वाला दैनिक औसत टोल संग्रह 134.44 करोड़ रुपये रहा और एक दिन का सर्वाधिक संग्रह 24 दिसंबर 2022 को 144.19 करोड़ रुपये था। बयान के अनुसार फास्टैग लेनदेन की संख्या भी 2022 में सालाना आधार पर करीब 48 फीसदी बढ़ी है।

2021 और 2022 में यह संख्या क्रमश: 219 करोड़ रुपये और 324 करोड़ रुपये थी। एनएचएआई ने बताया कि अब तक 6.4 करोड़ फास्टैग जारी किए गए हैं और 2022 में देश में फास्टैग के जरिए शुल्क काटने वाले प्लाजा की संख्या भी बढ़कर 1,181 (323 राज्य राजमार्ग प्लाजा समेत) हो गई जो 2021 में 922 थी।

फास्टैग की मदद से शुल्क वाले प्लाजा पर इंतजार का समय उल्लेखनीय रूप से घटा है क्योंकि इस व्यवस्था में शुल्क अदा करने के लिए टोल बूथ पर रूकने की जरूरत नहीं पड़ती। सरकार ने 16 फरवरी 2021 से सभी निजी और वाणिज्यिक वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य बना दिया है। जिन वाहनों पर वैध या चालू फास्टैग नहीं होता उन्हें जुर्माने के रूप में टोल शुल्क की दोगुनी राशि का भुगतान करना पड़ता है। 

टॅग्स :फास्टैगNHAIनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारMarch 1 New Rules: 1 मार्च से आपकी जेब पर होगा सीधा असर, ट्रेन और रसोई गैस के नियमों में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी लिस्ट

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारतToll Tax New Rules: टोल टैक्स चुकाने का नियम बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा