लाइव न्यूज़ :

एनएचएआई ने ऑक्सीजन टैंकरों को टोल शुल्क से मुक्त किया

By भाषा | Updated: May 8, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मई भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शनिवार को कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्गों से तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन की ढुलाई करने वाले टैंकरों और कंटेनरों को टोल शुल्क से मुक्त कर दिया गया है।

एक बयान के मुताबिक कोविड-19 महामारी के दौरान देश में मेडिकल ऑक्सीजन की अभूतपूर्व मांग को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन की ढुलाई करने वाले कंटेनरों को एंबुलेंस जैसे अन्य आपातकालीन वाहनों के समान माना जाएगा और उन्हें दो महीने के लिए या अगले आदेश तक यह छूट दी गई है।

एनएचएआई ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजमार्गों पर तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) ले जाने वाले टैंकरों और कंटेनरों को निर्बाध रास्ता देने के लिए टोल प्लाजा पर ऐसे वाहनों को शुल्क में छूट दी गई है।’’

एनएचएआई ने कहा कि हालांकि फास्टैग को लागू किए जाने के बाद टोल प्लाजा पर लगभग शून्य प्रतीक्षा समय है, लेकिन वह पहले से ही मेडिकल ऑक्सीजन के तेजी से और निर्बाध परिवहन के लिए ऐसे वाहनों को प्राथमिकता दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट