लाइव न्यूज़ :

एनजीटी ने राजस्थान में कपड़ा इकाइयों के प्रदूषण नियमों के अनुपालन पर निगरानी को समिति बनाई

By भाषा | Updated: December 9, 2020 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राजस्थान के जोधपुर और पाली में कपड़ा इकाइयों के प्रदूषण नियमों के अनुपालन की निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है।

एनजीटी ने कहा है कि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है।

एनजीटी के चेयरपर्सन न्यायमूर्ति ए के गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय और अधिकरण की 16 साल की निगरानी के बावजूद पर्यावरण नियमों का उल्लंघन जारी है।

निगरानी समिति की अगुवाई झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र तातिया करेंगे। समिति में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि, बाड़मेर के जिला मजिस्ट्रेट और बिट्स पिलानी के प्रोफेसर डॉ. अजित प्रताप सिंह भी होंगे।

एनजीटी ने कहा कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड संयोजन और अनुपालन के लिए नोडल एजेंसी होगा। जिला मजिस्ट्रेट लॉजिस्टिक्स और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा समिति को कामकाज में मदद करेंगे।

एनजीटी ने कहा कि समिति को वीडियो कॉन्फ्रेस के जरिये कार्यवाही की अनुमति होगी। समिति को किसी स्वतंत्र विशेषज्ञ या संस्थान का सहयोग लेने की भी आजादी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर