लाइव न्यूज़ :

न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने वीरेंद्र जीत को सीईओ, तरुण नंदवानी को सीओओ नियुक्त किया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 15:23 IST

Open in App

आईटी कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने शुक्रवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र जीत को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। कंपनी ने व्यवसाय प्रबंधन के लिए अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तरुण नंदवानी को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में पदोन्नत किया। न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष - बिक्री, विपणन और उत्पाद - वीरेंद्र जीत को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नामित किया गया है और कंपनी के व्यवसाय प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तरुण नंदवानी को मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नामित किया गया है। यह नियुक्ति एक सितंबर, 2021 से प्रभावी हैं।’’ जीत वर्ष 1992 में अपनी स्थापना के बाद से न्यूजेन के साथ है। न्यूजेन सॉफ्टवेयर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, दिवाकर निगम ने कहा, ‘‘हम अपने सामने कई नए विकास अवसरों के साथ रोमांचक समय से गुजर रहे हैं। जीत और तरुण न्यूजेन की विकास कहानी के अभिन्न अंग रहे हैं और हमें उद्योग में एक उल्लेखनीय स्थिति में लाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनके अपने अनुभव और सक्षम नेतृत्व के साथ , हम नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए तत्पर हैं।’’ नंदवानी 27 से अधिक वर्षों से न्यूजेन सॉफ्टवेयर के साथ हैं और ग्राहक संबंध प्रबंधन, वाणिज्यिक गतिविधियों, नए समाधान और अनुप्रयोग विकास खंड का नेतृत्व कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा