लाइव न्यूज़ :

किसानों व युवा पीढ़ी को रोजगार के नए अवसर देंगे खादी इंडिया के नए उत्पाद: राणे

By भाषा | Updated: November 26, 2021 19:32 IST

Open in App

जयपुर, 26 नवम्बर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु ओर मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि खादी इंडिया के नए उत्पादों से ग्रामीण किसानों व युवा पीढ़ी को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

उन्होंने कुमारप्पा राष्ट्रीय हाथ कागज संस्थान में गाय के गोबर से तैयार खादी इंडिया के नए उत्पाद 'एंटिबेक्टिरियल क्लॉथ' जारी किया। इस अवसर पर राणे ने कहा कि इस उत्पाद से ग्राहकों को फायदा होगा साथ ही यह ग्रामीण किसानों एवं युवा पीढ़ी को रोजगार के नए अवसर पैदा करने में सहायता करेगा।

उन्होंने कहा कि 'एंटिबेक्टिरियल क्लॉथ' का कोरोना के इस समय मे बहुत उपयोग है और निकट भविष्य में इससे कई तरह के उत्पाद बनाये जा सकेंगे।

एक बयान के अनुसार खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' आह्वान के तहत इस संस्थान ने देश में सबसे पहली बार गाय के गोबर से पर्यावरण अनुकूल खादी प्राकृतिक पेन्ट का आविष्कार किया है। इस खादी प्राकृतिक पेंट के उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत गाय का गोबर उपयोग में लिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो