लाइव न्यूज़ :

एनईआई और एम्सटेड सील्स मिलकर बगरू में बियरिंग सील कारखाना लगाएगी

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:07 IST

Open in App

जयपुर, नौ अप्रैल नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (एनईआई) और एम्सटेड सील्स ने भारत में रेलवे बियरिंग सील के निर्माण के लिए संयुक्त उद्यम की घोषणा शुक्रवार को की। यह कारखाना राजस्थान के पास बगरू में लगाया जाएगा।

यहां जारी एक बयान के अनुसार यह संयुक्त उद्यम भारत में सर्वश्रेष्ठ विनिर्माण आधार संरचना द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण की दिशा में एक बड़ा कदम है। एनईआई, सीके बिड़ला ग्रुप का ही एक हिस्सा है।

एनईआई और एम्सटेड सील्स मिलकर सोलिटेयर इंडस्ट्रियल पार्क, बगरू (जयपुर) में एक नई परियोजना का विकास करेंगे। यह साईट 2350 वर्गमीटर क्षेत्रफल में फैली है और सर्वश्रेष्ठ निर्माण तकनीकों व उपकरणों से युक्त होगी। संयुक्त उद्यम संस्था ब्राण्ड एनबीसी-ब्रेन्को के नाम से अपने उत्पादों का विपणन करेगी और आने वाले समय में ऑटोमोटिव सील व मैटल फैब्रिकेशन से युक्त उत्पाद भी बनाएगी।

एनबीसी-ब्रेन्को के निदेशक रोहित साबू ने कहा,'हमारा संयुक्त उद्यम हमारे उत्पादों की रेंज को विविध बनाने तथा दुनिया भर में रेलवे के उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है।'

वहीं एम्सटेड रेल कंपनी के अध्यक्ष माइकल कार्टर ने कहा,' जयपुर में हमारी नवनिर्मित सील इकाई अत्याधुनिक होगी जो घरेलू व अन्तर्राष्ट्रीय रेल सील बाजार को उत्पाद उपलब्ध करवाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर